Thndr News

रांची और बोकारो के डीआईजी को आईजी में मिली पदोन्नति

रांची : जिले के डीआईजी पंकज कंबोज और बोकारो के डीआईजी को आईजी में प्रोन्नति दी गई है। रांची और बोकारो जोन के आईजी का पद काफी दिनों से रिक्त था। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले पंकज कंबोज रांची जोन के और असीम विक्रांत मिंज कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी थे। दोनों अधिकारी 2005 बैच के आईपीएस हैं। दोनों को आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

रघुवर सरकार में आईजी का पद कर दिया गया था समाप्त

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने जोनल आईजी के पद राज्य में समाप्त कर दिया था। जिसे वर्तमान सरकार ने दोबारा पद सृजित किया हालांकि पद सृजन के बाद भी काफी समय से आईजी के पद रिक्त थे। राज्य में आईजी के चार पद हैं। राज्य में जोनल आईजी के चार पद रांची, पलामू, दुमका व बोकारो में हैं.

बोकारो जोनल आईजी के पद पर प्रिया दुबे को आईजी बनाया गया था, और उन्हें दुमका जोनल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था. लेकिन उनके तबादले के बाद ये पद पिछले कई महीने से खाली पड़ा हुआ है. रांची और बोकारो जोन के पद पर आईजी की पदस्थापना के बाद पलामू और दुमका जोन खाली पड़े हुए हैं.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.