रांची : संविधान दिवस के अवसर पर एसएसपी सुरेंद्र झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ शपथ ली। इस अवसर पर नया पुलिस लाइन केंद्र में एसएसपी सुरेंद्र झा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
एसएसपी सुरेंद्र झा ने पुलिस अधिकारी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद किया गया।
एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि संविधान बनाने में देश के कई विद्वानों ने अपना अपना योगदान दिया था। तब जाकर भारत का संविधान बन पाया था। पुलिसकर्मी संविधान के अनुसार ही अपना कर्तव्य निर्वहन करते हैं और देश की एकता अखंडता के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं।





Add comment