Thndr News

डॉ भारती कश्यप द्वारा गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

रांची : कश्यप आई मेमोरियल हॉस्पिटल की डॉ भारती कश्यप के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार नेत्र जांच एवं ऑपरेशन जाँच शिविर शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से उन गरीब मरीजों के आंखों की जांच की जाती है, जो शहर के स्लम क्षेत्र में रहते हैं और जिनकी स्थिति किसी बड़े अस्पताल में जाकर ईलाज कराने की नहीं होती है। ऐसे मरीजों को बाद में कश्यप आई अस्पताल लाकर उनका आधुनिक फेको विधि से ऑपरेशन किया जाता है।

शहर के कॉसमॉस क्लब में इलाके के गरीब लोगों के आंखों की जांच की गयी। शिविर में आये मरीजों में से अब तक दो सौ के करीब मरीजों का पहले ही ऑपरेशन किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि डॉ भारती कश्यप अपने छात्र जीवन से ही दृष्टिहीनता उन्मूलन के अपने अभियान में अनवरत लगी हुई हैं। रामगढ़ के ओमकार आई हॉस्पिटल में 1995 में 10 हजार स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच कर उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की।

झारखंड शिक्षा परियोजना के साथ मिल कर झारखंड के 17 लाख सरकारी स्कूल के बच्चों की आँखों की जाँच की तथा मोतियाबिंद के ग्रसित बच्चों की सर्जरी कर फिर से उन्हें स्कूल भेजा और हजारों बच्चों को मुफ्त चश्मा दिया। अब तक कुल 20 लाख सरकारी स्कूल के बच्चों की जाँच कर चुकी हैं। छोटे बच्चों के दृष्टि सुरक्षा के दिशा में उनके किए गए प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2018 में उन्हें माननीय राष्ट्रपति के द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2017 के सम्मान से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया ।

वर्ष 2021 में रांची के स्लम एरिया को मोतियाबिंद से मुक्त करने का प्रण लिया है। इस क्रम में 22 जनवरी को कडरु के आनंद विहार मोहल्ला में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन भी किया गया। इस कैंप में 212 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसी क्रम में 16 फ़रवरी को हरमू के शिव दयाल नगर में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 305 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 14 मार्च को हिन्दपीढ़ी मोहल्ला में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 561 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

इसी क्रम में 15 अप्रैल को वार्ड न. 4, भरम टोली में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 325 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 15 मई को आर्टिस्ट क्लब रांची के साथ मिल कर चर्च कॉम्प्लेक्स एरिया में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 55 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 10 जून को कोकर के हैदर अली मोहले में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 329 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 15 जुलाई को प्रयास सोसाइटी के साथ सिदरोअल में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 426 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 18 अगस्त को हिनू दुर्गा पूजा कमिटी के साथ मिल कर हिनू में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 389 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

26 सितम्बर को कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिल कर वर्धमान कंपाउंड, लालपुर में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 47 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 28 अक्टूबर को आर्टिस्ट क्लब रांची के साथ मिल कर चर्च कॉम्प्लेक्स एरिया में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 30 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 17 नवम्बर को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियरस के साथ मिल कर धुर्वा में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 100 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
आज 24 नवम्बर को कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिल कर वर्धमान कंपाउंड, लालपुर में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 102 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसी क्रम में रांची नगर निगम के साथ मिल कर वार्ड न. 37 में 9 दिसंबर, हिनू दुर्गा पूजा कमिटी के साथ हिनू में 18 दिसंबर और प्रयास सोसाइटी के साथ मिल कर सिदरोअल, नामकुम में मोतियाबिंद उन्मूलन कैंप का आयोजन होना प्रस्तावित है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.