Thndr News

नीतीश सरकार के 15 वर्ष पूरे होने पर कारगिल चौक में कार्यक्रम का आयोजन

जहानाबाद : बिहार में नीतीश सरकार के पंद्रह साल पूरा होने पर जहानाबाद के कारगिल चौक पर एक कार्यक्रम किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नीतीश सरकार के पंद्रह साल के बेमिसाल कार्य को बताया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंद्रह वर्षो में हुए विकास की चर्चा विस्तार से किया गया।

इस कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व विधायक राहुल कुमार शर्मा ने किया।इस कार्यक्रम में कई नेता शरीक हुए और नीतीश सरकार के कई योजनाओं को जनता से रूबरू करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री विनोद यादव ने सरकार की पंद्रह साल के बेमिसाल विकास के बारे में एक-एक करके गिनाया।

जिला प्रभारी पूर्व विधायक जयवर्धन यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंद्रह साल के बेमिसाल कार्यों के बारे में सबको समझाया और उनकी उपलब्धियां बताई कि पंद्रह साल पहले क्या था और 15 साल अभी क्या है। कहा कि आप लोग रात में भी अपने काम कर लेते हैं। लेकिन पहले लोग रात में निकलने से डरते थे। यही नहीं कई सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत ढंग से बताएं।

संतोष कुमार कुशवाहा ने भी पंद्रह साल बेमिसाल का मतलब सभी लोगों को विस्तृत ढंग से बताया कि पंद्रह साल में क्या क्या बदलाव हुआ और 15 साल पहले क्या बिहार में होता था।मुख्यमंत्री ने हर तबके के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा पर जोड़ दिया और कई योजनाओं को लागू किया। साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सरकार ने लागू की है।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गोपाल शर्मा, निरंजन कुमार उर्फ प्रिंस, रंगनाथ शर्मा सियादेवी, मोहम्मद मुर्तजा अंसारी, मनोरमा देवी, प्रमिला देवी, अश्वनी शर्मा, शंभू शर्मा, अमित कुमार बबलू, मासूमी संजय, कुमार राम भवन, कुशवाहा, शनेश्वर, भीम रंजन कुमार, उमेश यादव, विनय विद्यार्थी, सुनील पांडे, मधेश्वर प्रसाद, यादव रामप्रवेश कुशवाहा पिंटू कुशवाहा, वेंकटेश कुमार, मोहम्मद असलम, बृजेश कुमार, मुन्ना हुसैन, रणधीर पटेल, रुपेश पटेल, पप्पू दांगी इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.