Thndr News

लातेहार नक्सल घटना – अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, डाउन लाइन पर भी होगा शुरू

लातेहार : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद माओवादियों ने आज भारत बंद बुलाया है। कल भाकपा माओवादियों के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन भारत बंद के दौरान नक्सलियो ने शुक्रवार की आधी रात को धनबाद रेल मंडल के टोरी लातेहार रेलखंड के बीच रेल पटरियों को केनबम ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। लेकिन अब लातेहार नक्सल घटना अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, अगले आधे घंटे में डाउन लाइन पर भी परिचालन शुरू होगा।

आपको बता दें कि इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन रेल मार्ग बाधित हो गई थी। भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में तमाम नक्सली संगठनों की विभिन्न इकाई की ओर से गत 15 नवंबर से प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इसका आखरी समापन का दिन था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.