जहानाबाद : जहानाबाद में गांजा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जहानाबाद की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांजा तस्कर धड़ल्ले से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर जहानाबाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई कि अमित कुमार, पिता सिद्धनाथ सिंह मूसेपुर थाना – कड़ौना, जहानाबाद में बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहा है।
पुलिस टीम अपने दल बल के साथ सदर अंचलाधिकारी जहानाबाद के साथ छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अमित कुमार, गंगाधर पांडे, दीपक पांडे, संजीत कुमार है। सभी आरोपी जहानाबाद जिले के हैं। पुलिस ने चार प्लास्टिक के बोरा जब्त की है। जिसमें कुल 36.910 किलोग्राम गांजा, एक स्मार्टफोन तथा ₹5000 नगद था।
दूसरे व्यक्ति के पास से 3.970 किलोग्राम गांजा, एक फोन,वहीं तीसरे आरोपी से एक प्लास्टिक का थैला में 2.20 किलोग्राम गांजा जब्त की है।चारों के पास से कुल 42.97 किलोग्राम गांजा और 4 मोबाइल सेट बरामद हुई है। गंगाधर पांडे, दीपक पांडे एवं संजीत कुमार ने अमित कुमार के यहां व्यापार के किये गांजा खरीदे जाने की बात कही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर ली है। निशानदेही पर और भी कई अपराधी को पुलिस जल्दी गिरफ्तार कर लेगी।





Add comment