रांची : झारखंड की एटीएस टीम ने अवैध हथियार की खरीद बिक्री में एक और आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम का कामेंद्र सिंह है और वह धनबाद में गांजा, जमीन और अवैध हथियार का खरीद बिक्री का काम करता था। एटीएस की टीम ने गिरफ्तार आरोपी पंकज सिंह से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही थी।
गिरफ्तार आरोपी पंकज सिंह ने पूछताछ में बताया था कि धनबाद में कामेंद्र सिंह अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करता है। इसी आधार पर एटीएस की स्पेशल टीम ने कामेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है।
आपको बता दें कि इसके पहले झारखंड की एटीएस टीम ने बिहार एसटीएफ टीम की मदद से माओवादी और विभिन्न आपराधिक संगठनों को हथियार तथा जिंदा कारतूस सप्लाई करने वाले तीन सप्लायर्स को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तीनों आरोपी ने माओवादी और विभिन्न आपराधिक संगठनों को काफी संख्या में एक 47 और इंसास राइफल की जिंदा कारतूस उपलब्ध कराया है। आपराधिक संगठनों में अमन साहू गिरोह भी शामिल है।
इन अपराधियों की निशानदेही पर 5.56 का कुल अबतक 450 जिंदा कारतूस बरामद की थी। यह कारतूस इंसास राइफल में प्रयोग किया जाता है। इसके पहले तीनों आरोपी असम और नागालैंड से एके-47 और जिंदा कारतूस माओवादी और विभिन्न आपराधिक संगठनों को मुहैया कराता था पुलिस को इस मामले को लेकर और भी कई अहम जानकारी मिली है।





Add comment