रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने क्रिकेट मैच और भारत बंद को लेकर जिले के सभी एसपी को सख्त निर्देश दिया है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंदी को नजर में रखते हुए जिले के सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि वाहनों और संदिग्धों की सघनता से जांच और पूछताछ करें। डीजीपी के आदेश के बाद झारखंड के अंतरराज्यीय बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
एक जिले से दूसरे जिले आने जाने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीजीपी के आदेश के बाद जिले के सभी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि संदेहास्पद लोगों से कड़ाई से पूछताछ करें।
होटल संचालक और लॉज मालिक सत्यापन के बाद ही दें ठहरने की अनुमति
डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर होटल और लॉज में ठहरने के लिए आ रहे हैं तो होटल संचालक और लॉज मालिक व्यक्ति की सत्यापन के बाद ही ठहरने दें। नीरज सिन्हा ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना होने के बाद दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा और संबंधित इलाके के पुलिस कर्मियों को जवाबदेही देना होगा।





Add comment