बोकारो : गोमिया के सहारा एजेंट गणेश नोनिया ने आत्महत्या कर ली है। सहारा से लगभग बीस साल से जुड़े गोमिया पर वह लोग लगातार दबाव डाल रहे थे जिनका पैसा गोमिया ने सहारा में लगवाया था। लेकिन कंपनी द्वारा पैसा भुगतान ना होने पर निवेशक गोमिया पर लगातार दबाव बना रहे थे। इस दबाव के कारण सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।
घटना आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी की है। मृतक गणेश नोनिया पिछले 20 वर्षों से सहारा इंडिया में एजेंट का काम करता था। वर्तमान समय में लोगों की जमा पूंजी को वापस दिलाने में नाकाम होने के बाद वह काफी डिप्रेशन में रह रहा था। बीती रात वह घर से बाहर निकला और अपने तबेले में रस्सी के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली ।
इस घटना की जानकारी अगले सुबह तब लगी जब मृतक की पत्नी राधा देवी उसे खोजने के लिए बाहर निकली। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक मृतक की तीन बेटियां ही है।
लोगों ने स्थानीय आई ई एल थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसका कारण सहारा इंडिया में पैसे वापसी नहीं कराना बताया जा रहा है।





Add comment