Thndr News

अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि दो आर्म्स सप्लायरों के द्वारा सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेंदा के पास आर्म्स की बिक्री की जानी है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेंदा गौरी डी गांव के पास पहुंच कर देखा कि नहर के किनारे स्थित बरगद के पेड़ के पास दो व्यक्ति अपनी अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके आपस में बातचीत कर रहे हैं। पुलिस को सामने से आता देख दोनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें टीम के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ में आए व्यक्तियों ने अपना नाम नरोत्तम कोहली और अजय कोहली बताया। दोनों ही सोनाहाटू जिला रांची के रहने वाले है।

तलाशी लेने पर नरोत्तम कोइरी के पास से दो जिंदा कारतूस एवं अजय कोइरी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में अजय कोइरी ने बताया कि सोनाहातु के किसी व्यक्ति को चालीस हजार रूपया में एक पिस्टल तथा 6 सौ रुपए की दर से जिंदा कारतूस की बिक्री करने की बात हुई थी। यह लोग हथियार और कारतूस खरीदने वाले व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे, की उसी क्रम में पुलिस ने इन दोनों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.