Thndr News

आधार कार्ड का गलत उपयोग कर दूसरे के नाम से सिम लेने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

रांची : बरियातू थाना पुलिस ने आधार कार्ड का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी कर दूसरे के सिम लेने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शाहनवाज आलम और मोहम्मद आफताब आलम उर्फ लालू बताया गया है। दोनों को बरियातू पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले के पूरबसराय कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, सिम कार्ड 2730 रुपया बरामद किया गया है। बरियातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि 20 अक्टूबर को रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई आर के एस कंपनी के लेखापाल अंगेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका जिओ कंपनी का मोबाइल नंबर जो विभिन्न बैंक खातों से जुड़ा है। जिसे अज्ञात लोगों के द्वारा बार-बार पोर्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इनके आधार कार्ड का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी कर इन के मोबाइल से संबंधित अवैध पैसे की निकासी के लिए प्रयास किया जा रहा है। मामले गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि दो अपराधी जमालपुर मुंगेर बिहार के जियो स्टोर से इनके नाम का सिम लेने का प्रयास किये है।

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना के सहयोग से उक्त दोनों को पकड़ा गया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश से बरियातू थाना से एक टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जमालपुर मुंगेर भेजा गया जहां पकड़े गए दोनों व्यक्ति से पूछताछ में पता लगाने पर उन दोनों के पास से अंगेश कुमार का आधार कार्ड जिस पर दोनों पकड़ाई व्यक्तियों का फोटो चिपका हुआ बरामद किया गया।

पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में पता चला कि यह लोग एक गिरोह के निर्देश पर काम कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि इनका मोबाइल नंबर आर के एस कंपनी के अकाउंट से जुड़ा हुआ है जो साल में हजारों करोड़ों का योजनाओं का काम करता है। इन अपराधियों के गिरोह का बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है ।जो मोबाइल पोर्ट कर सिम निकालकर बैंक के क्लोन चेक के माध्यम से अवैध निकासी की योजना बनाई थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.