Thndr News
धुर्वा में विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या का मामला

धुर्वा में विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या का मामला

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की मां शारदा देवी बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी ने अपने लिखित आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी दीपशिखा सिंह की शादी 15 मई 2015 को भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भदैया गांव के मूल निवासी स्वर्गीय जगदीश सिंह के पुत्र अभय सिंह के साथ रजरप्पा मंदिर में सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी।

शादी के बाद धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित आवास में अभय सिंह अपनी पत्नी को लेकर रहने लगा। शादी के बाद पति अभय सिंह, सास बसंती देवी, देवर अमर सिंह, कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक निवासी ननंद रजनी देवी और नंदोई राजू सिंह दीपशिखा को ₹5 लाख रुपैया दहेज के लिए मायके से लाने के लिए लगातार दबाव बनाते थे और दीपशिखा के इंकार करने पर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोपितों के विरुद्ध शारदा देवी ने अपने आवेदन में लिखा है कि पूर्व में भी दीपशिखा को मैके से पैसा नहीं लाने के कारण प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया था।

इस संबंध में सामाजिक स्तर पर समझौता भी हुआ था। गुरुवार को धुर्वा थाना से शारदा देवी के पास फोन गया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। मृत्यु की सूचना मिलने पर शारदा देवी अपने परिजनों के साथ भोजपुर से धुर्वा थाना पहुंची जहां पर देखा कि उनकी बेटी का शव थाना में पड़ा हुआ है। उन्होंने अपने आवेदन में आरोपितों के विरुद्ध अपनी बेटी दीपशिखा की जहर खिलाकर हत्या करने का आवेदन धुर्वा थाना में दिया है और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 182 धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और पति अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.