रांची : ओरमांझी में बीते दिनों भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मार हत्या की गई थी. जीतराम मुंडा की हत्या में एसआईटी के जांच में खुलासा हुआ है की भाजपा नेता की हत्या का मास्टरमाइंड मनोज मुंडा है . मनोज मुंडा को रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट ने गिरफ्तार किया है .
मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के डर से सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था . रांची पुलिस इस बात की भनक लग गई थी और आधी पुलिस की एक टीम सिविल कोर्ट के आसपास मौजूद थे जैसे ही मनोज मुंडा सिविल कोर्ट पहुंचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार एसआईटी मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और झारखंड के बाहर भी छापेमारी कर रही थी .
सूत्रों के अनुसार मनोज मुंडा की तलाश में एसआईटी की टीम झारखंड के बाहर बिहार ,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही थी .मनोज मुंडा पुलिस की पकड़ से दूर था और मनोज मुंडा की तलाश के लिए रांची पुलिस ने एक दिन पहले ही ₹100000 के नाम की घोषणा की थी .जीतराम मुंडा की हत्या में एसआईटी ने रेकी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया था और उसने पूछताछ में कई बातों का खुलासा किया था. पूछताछ में सामने आया था कि मनोज मुंडा ने पीएलएफआई के शूटर को हायर कर जीतराम मुंडा की हत्या करवाई थी .
रांची के ओरमांझी में 22 सितंबर की शाम को जीतराम मुंडा चाय पी रहे थे. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. गोली उनके सिर में मारी गई थी, जो सिर से पार कर पास में ही बैठे होटल संचालक राजकिशोर साहू के हाथ में जा लगी थी. मृतक की पत्नी ने मनोज मुंडा एवं दो अज्ञात के खिलाफ ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.





Add comment