रांची : रांचीवासियों को एक बार फिर से T20 मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा. भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा. 3 टी-ट्वेंटी औऱ 2 टेस्ट मैच खेलने न्यूजीलैंड की टीम भारत आ रही है. रांची में टी-20 का यह मैच 19 नवंबर को खेला जायेगा.
बीसीसीआइ ने इस पर सहमति जता दी है. एपेक्स काउंसिल की बैठक में इसे तय किया गया है. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर नवंबर में आ रही है. इस दौरान वह 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. 17 नवंबर को पहला टी-20 मुकाबला जयपुर में, दूसरा 19 नवंबर को रांची में और तीसरा 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाना तय हुआ है.





Add comment