राँची : भारतीय जनता पार्टी (राँची महानगर) महिला मोर्चा की नम्रता सोनी व रिंकू तमांग ने घाघरा स्थित खुशबू टोली में जरुरतमंदों के बीच राशन समाग्री का वितरण किया.
कार्यक्रम में लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरुक किया गया तथा कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों सचेत और सतर्क रहने का निर्देश दिया गया तथा बच्चों के बीच मास्क़ भी वितरण किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप राँची नगर निगम के उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा युवा नेता रोहित शारदा, पूनम देवी, महानगर युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी पीयूष विजयवर्गीय, भाजपा डोरंडा मंडल मंत्री पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




