राँची: युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के द्वारा रविवार 13 जुन को पिस्का मोड़ देवी मंडप हेसल स्थित ओझा मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी कोविड 19 को रोकने के लिए वैक्सीनेशन कराया गया. यहाँ पिछले दिन 50 और आज 100 लोगों को वैक्सीनेशन कराया गया।
संरक्षक दीपक ओझा ने कहा कि जिस तरह हेसल मुहल्ले में लोगों को वैक्सीनेशन लेने के लिए जागरूक किया गया, इसी तरह कुछ और अलग-अलग मुहल्लों में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि हम लोग की पूरी टीम ने कमर कस ली है कि रांची के किसी भी मुहल्ले में कोई भी व्यक्ति बिना टिका करण कराये ना रहे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, समिति के वरिष्ठ संरक्षक नितिन अग्रवाल, संरक्षक दीपक ओझा, उपाध्यक्ष राजीव पांडे, सह सचिव नितिन सिरमोर, नीतू सिंह, अंश जयसवाल, अमन साहू, बंटी सिंह राजपूत, समीर अखौरी, तुषार, मुन्ना गुप्ता आदि लोगों का सहयोग रहा।




