राँची : सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को राँची में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा कोरोना संक्रमण काल में किए जा रहे सेवा कार्यों का निरीक्षण किया.
इस दौरान सांसद संजय सेठ ने मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए तैयार की जा रही थाली का निरीक्षण किया और मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना की. सांसद संजय सेठ नेे बताया कि रु.50 में मारवाड़ी युवा मंच भोजन की थाली उपलब्ध करा रहा है, यह थाली उन लोगों के लिए है जो कोरोना संक्रमित हैं चाहें वह अस्पताल में हों या घरों पर हों. यह प्रयास बहुत अत्यंत ही अच्छा प्रयास है और मारवाड़ी युवा मंच का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है. स्वयं की चिन्ता छोड़कर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य अस्पताल तक भोजन पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं.

वहीं सांसद संजय सेठ ने माहेश्वरी सभा के द्वारा किए जा रहे अन्नपूर्णा सेवा का भी अवलोकन किया.
इस दौरान संजय सेठ ने बताया कि माहेश्वरी सभा के द्वारा प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. यह भोजन कोरोना संक्रमण के अलावे अन्य सामान्य जरुरतमंदों को भी उपलब्ध करवाया जा रहा है. माहेश्वरी सभा के द्वारा कोरोना अस्पताल में संक्रमितों की सेवा के लिए साथ अाए परिजनों व मित्रों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है. उनकी सेवा के लिए अाए परिजनों के रहने व खाने की नि: शुल्क व्यवस्था प्रबंध माहेश्वरी सभा की ओर से की गई है. माहेश्वरी सभा के द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है, विशेष रुप से भोजन उपलब्ध कराने का कार्य विगत कई वर्षों से माहेश्वरी सभा कर रही है.
सांसद संजय सेठ ने दोनों संस्थाओं को अपनी शुभकामनाएँ दी और अागे भी समाज सेवा के लिए ऐसे ही कार्य करते रहने की कामना की. इस दौरान सांसद संजय सेठ के साथ मुकेश काबरा, दीपक गोयनका, नीरज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में दोनों संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे




