राँची : नगर निगम के उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय ने नगर आयुक्त राँची को पत्राचार कर राँची नगर निगम के प्रत्येक वार्डों में टेंकर से पीने का पानी उपलब्ध कराने को कहा साथ ही राँची नगर निगम के स्थायी समिति के बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन करते हुए शीघ्र अति शीघ्र टेंकर खरीदारी करने की बात कही जिससे कि राँची की जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके।
राँची नगर निगम के प्रत्येक वार्डों में MINI HYDT एवं चापानल अधिष्ठापन कराना है जो कि अभी टेंडर प्रक्रिया में है इसे भी जल्द निष्पादन करने के साथ – साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से समनव्य बनाकर पाइपों के माध्यम से जो पानी की सप्लाई राँचीवासियों को की जाती है उसके समय में बढ़ोत्तरी का निर्देश दिया गया जिससे शहर की जनता पीनो योग्य जल के लिए कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।




