Thndr News

नहीं रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार लाल

राँची : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता , पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हजारीबाग नगर निगम के उप – महापौर राजकुमार लाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शोक प्रकट किया

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि स्व. राजकुमार लाल ने पार्टी की मज़बूती एवं जनाधार को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. राजकुमार लाल के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया.

दीपक प्रकाश ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की साथ ही कहा कि ईश्वर इस दु:खद बेला में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें.

इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अादित्य साहू,डॉ. प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित थे

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.