Thndr News

महापौर आशा लकड़ा ने हासिल की पीएचडी की डिग्री

राँची : नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने पीएचडी की डिग्री हासिल की. पीएचडी में उनके शोध का विषय था , गुमला जिला : ए स्टडी इन पापुलेशन एंड सेटलमेंट जियोग्राफी.

महापौर ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही मैनें पीएचडी करने का निश्चय किया था और आज वह स्वपन पूर्ण हुआ.

महापौर आशा लकड़ा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया जिन्होनें पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के लिए हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया. महापौर ने बताया कि पीएचडी की डिग्री में शोध के लिए उन्होनें अपना गृह जिला गुमला को चुना , ताकि शोध के माध्यम से गुमला जिले के 12 ब्लॉक की जनसंख्या वहाँ की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट हो सके.

महापौर आशा लकड़ा ने राँची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रमेश पाण्डेय ,प्रभारी कुलपति डॉ. कामिनी कुमार ,डॉ. गिरजा शंकर नाथ शाहदेव को शोध कार्य पूर्ण कराने में सहयोग के लिए मुख्य रुप से धन्यवाद दिया है साथ ही गुमला जिला में से संबंधित आकड़े उपलब्ध कराने के लिए गुमला के उपायुक्त सहित संबंधित एनजीओ ,सहयोगियों को भी धन्यवाद किया है.

महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि मुझे पीएचडी की डिग्री हासिल करने के पश्चात गर्व अनुभव हो रहा है. अपनी व्यस्त दिनचर्या मेयर का पद व राजनीति पर ध्यान देते हुए इस डिग्री को हासिल करने में सफल हुई. मैनें 2016 में पीएचडी में दाखिल लिया था. इन चार – पाँच वर्षों के अंतराल में मुझे अपने गृह जिले को काफ़ी करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.