राँची : नगर निगम के उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय ने वार्ड न. 04 बड़गाई स्थित अब्बू तलिब के अावास से शमशान घाट के अन्दर पी.सी.सी. पथ एवं शमशान घाट में नाली एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया.
ग्रामीणों की ओर से काफी दिनों से इस योजना की माँग की जा रही थी. इस पर राँची नगर निगम के उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय ने पूर्व में ही अाश्वासन दिए जाने के उपरांत उक्त योजना का उद्घाटन होने से ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल था. उद्घाटन हुए योजना का निर्माण लगभग रु. 20,00,000/- की राशि से किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से हुस्ना अारा , पार्षद – 04 विनोद कुमार महतो ,अध्यक्ष बलसाय महतो ,प्रकाश ,दलीत महतो ,नेपाल महतो सहित मुक्तिधाम कमिटि बड़गाई के सदस्य एवंं ग्रामवासी उपस्थित थे.




