Thndr News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धा- सुमन अर्पित की

राँची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (राँची महानगर) के द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद – ए – अाज़म भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धा – सुमन अर्पित की गई.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (राँची महानगर) के द्वारा राँची विश्वविद्यालय से शहीद चौक तक शहीदों की याद में शोभायात्रा निकाली गई साथ ही शहीद चौक पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धा – सुमन अर्पित की.

अभाविप राँची महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी ने कहा कि वीर शहीदों का सम्मान नहीं भूलेगा. हिंदुस्तान, शहीद – ए -अाजम भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं और अाज भी उनके द्वारा किए गए कार्य को देखकर युवाओं के रगों में खून उबल अा जाता है, धन्य है ऐसे भारत माँ के सपूत जिन्होनें भारत माँ की अाज़ादी के लिए अपने प्राणों की अाहुति दे दी, अाज भी समस्त युवाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए अपनी मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा मिलती है.

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (झारखण्ड प्रदेश) कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन, निवास मंडल, सोशल मिडिया प्रभारी रोहित दूबे, राँची विभाग सह संयोजक दुर्गेश कुमार, जिला संयोजक अनिकेत, महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी, छात्रा विस्तारिका, अनुराधा पाण्डेय, महानगर कार्यालय मंत्री शशिकांत,सह मंत्री,शुभम,मासूम पाण्डेय अादि उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.