राँची : कांग्रेस नेताओं ने एक दिन साईकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है.
इस अभियान के तहत राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने साईकिल चलाया, वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, लालकिशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता ने भी साईकिल की सवारी की.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को झारखंड की तमाम जनता अपनी दैनिक गतिविधियाँ साईकिल से करेंगी. उन्होनें कहा इस बाबत अाम जनता को भी जागरुक किया जाएगा. Have you been disappointed with the in-depth study of horse racing available in https://clickmiamibeach.com/ the traditional bookmakers?
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अालोक दूबे ने कहा कि एक ओर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में अाम जनता के लिए कार – मोटरसाईकिल का खर्च वहन करना पूर्व से मुश्किल हो चूका है परंतु पर्यावरण संतुलन व स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखते हुए सप्ताह में एक दिन या जब भी मौका मिले,उस दौरान साईकिल चलाना चाहिए.
प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राजधानी राँची जैसे शहरों में छोटे – बड़े वाहनों का भारी दबाब होता है,ऐसे में साईकिल के प्रयोग से लोगों को अासानी प्रदान कर सकता है.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि समय के हिसाब से स्वयं को सभी को स्वस्थ्य रखना और पर्यावरण का ध्यान रखना अावश्यक हो गया है, एक दिवसीय साईकिल जैसे अभियान को बढ़ावा देने की अावश्यकता है ताकि जनता की मुश्किलें कम हो सके.




