Thndr News

चुटूपालू घाटी सड़क हादसे से एक की मौत, तीन धायल

रामगढ़ : मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में एक कंटेनर ने बेकाबू होकर मिनी ट्रक को धक्का मार दीया। कंटेनर मिनी ट्रक को धक्का मरते हुए सड़क किनारे करीब 30 फीट गड्ढे में जा गिरा। कंटेनर में कांच का बोतल लदा हुआ था। वहीं मिनी ट्रक पर सरसो तेल लदा हुआ था। धटना स्थल पर ही कंटेनर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पुलिस और एनएचएआई टीम के सहयोग से घायल मिनी ट्रक के चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

कंटेनर के केबिन में दबे व्यक्ति के शव को करीब 4 घंटे बाद बाहर निकाला गया। लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका। इधर, सड़क पर राहगीर, वाहनों के चालक, खलासी और बाइक सवार लोग सड़क पर बिखरे सरसों तेल के पैकेटों को लूट कर भागने लगे। धायल व्यक्तियों में चतरा निवासी छोटू आलम 40 वर्ष (पिता मो कलीम मियां), कंटेनर सवार यूपी निवासी प्रदीप सिंह 35 वर्ष (पिता अमर सिंह) व निलेंदु कुमार सिंह 17 वर्ष (पिता भरत सिंह) है।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.