Thndr News

श्रीराम सेना ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित किया

श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पूजा समिति ने 21 फरवरी को प्रेस क्लब में बैठक की। उक्त कार्यक्रम में श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा एवं राम नवमी पूजा, लोवर चुटिया हाईटेंशन की पुरानी कमेटी को सर्व समिति से भंग कर गई। पुरानी कमेटी को भंग करने के बाद नयी कमेटी का गठन किया गया। दुर्गा पूजा एवं रामनवमी को भव्य रूप से मनाने एवं मेला बाजार लगाने का निर्णय लिया गया।

श्रीराम सेना ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और कैमरामैन को सम्मान दिया। श्रीराम सेना ने कहा कि कोरोना काम समय में पत्रकार एवं कैमरेमैन में अपनी जान की परवाह किए बिना आम जनता की आवाज सरकार को और सरकार की कल्याणी योजना का सूचना आम जनता को दिया है। सरकार की कल्याणी योजना का सूचना शहर और गांव तक पहुंचाया गया है। कोरोना काल के समय जब सभी लोग अपने घर में डरे समहे हुए थे। तब पत्रकारों ने कपना कार्य को निभाते हुए देश दुनिया की खबरें को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। मीडियाकर्मी के साथ – साथ श्रीराम सेना के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आमजनों को सहयोग के लिए मिलकर कार्य किए है।

श्रीराम सेना ने कोरोना काल में काम करने वाले मीडियाकर्मी, पुलिस, सफाईकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी को धन्यवाद एवं सलाम किया।

श्रीराम सेना का कहना है कि हिन्दू नववर्ष चैती दुर्गा पूजा की स्थापना 13 अप्रैल से प्रारम्भ है, एवं 23 अप्रैल को मा दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 501 महिलाएं भाग लेंगी एवं सारी महिलाओं को श्रीराम सेना द्वारा चुनरी भेंट स्वरूप दी जाएगी।

मौके पर संरक्षक शंकर महतो, अध्यक्ष विकास जयसवाल, उपाध्यक्ष पंकज साहू, सचिव समीर सिंह सह सचिव आशीष कुमार आदि शामिल थे।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.