Thndr News

आजसू पार्टी का सदस्यता अभियान 11 फरवरी से

राँची: आजसू पार्टी का सदस्यता अभियान 11 फरवरी को बाबा तिलका मांझी जयंती के दिन से शुभारंभ किया जाएगा इसमें 1 लाख सक्रिय सदस्य एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य है इसकी शुरुआत समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष करेंगे.

भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था,ये भारतीय आदि विद्रोह के प्रथम नायक थे.1771 से 1784 तक इन्होनें अंग्रेजों से लोहा लेने का कार्य किया उसके पश्चात् 13 जनवरी 1785 को वे वीरगति को प्राप्त हुए


आजसू पार्टी के कार्यकर्ता इनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए सदस्यता ग्रहण करेंगे व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प करेंगे.इसको मद्देनज़र रखते हुए आजसू पार्टी के समस्त जिला प्रभारी व जिला कमिटि ने अपने-अपने जिला में तैयार हैं

सदस्यता अभियान का आरंभ सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (बोकारो में),विधायक डॉ. लंबोदर महतो (राँची व गिरिडीह में), पूर्व मंत्री उमाकांत रजक (धनबाद), मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत (रामगढ़ व चतरा) आदि विभिन्न स्थानों से करेंगे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.