राँची : केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय अादिवासी विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उराँव से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमें एक पत्र सोनिया गाँधी और दूसरा डॉ.रामेश्वर उराँव को पत्र सौंपा जिसमें सरना धर्म कोड की मान्यता हेतू माँग पत्र एवं 31 जनवरी 2021 के राष्ट्रव्यापी रेलरोड चक्का जाम के दौरान असम में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अादिवासियों पर पुलिस प्रशासन के हिंसक कार्रवाई की निंदा करते हुए उचित जाँच और बर्खास्तगी की माँग की गई.
डॉ.रामेश्वर उराँव ने हमेशा अागे बढ़कर अावाज़ उठाने के लिए उनकी प्रशंसा की और बधाई दी.उन्होनें सरना धर्म कोड के लिए अादिवासी मूलवासियों के न्याय व अधिकारों के लिए सहयोग करने का अाश्वासन दिया.इस दौरान सालखन मुर्मू,फूलचंद तिर्की,सत्यनारायण लकड़ा,विनय उराँव,नीरा टोप्पो अादि शामिल थे




