Thndr News

ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद पैरामिलिट्री को दिया गया मोर्चा सँभालने का आदेश

दिल्ली : गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्सेस की 15 कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है।

स्थिति संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्सेस दिल्ली पुलिस की मदद करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार दिल्ली में किसानों की हिंसा पर नजर बनाए हुए है। गृह मंत्रालय ने अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक भी की।

बैठक में अधिकारियों ने दिल्ली उपद्रव पर गृह मंत्री अमित शाह को अपडेट दिया। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दिल्ली की पूरी स्थिति के बारे में गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह लगातार हालातों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर कई इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंघू, गाजीपुर, टिकरी, मुकरबा चौक, नांगलोई और उनके आस-पास के क्षेत्रों में आज रात 11:59 PM तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन पर सभी स्टेशनों के प्रवेश/निकास द्वार बंद हैं।

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार बंद हैं। दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार बंद हैं।


दिल्ली में हुई हिंस को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा, “आज के किसान गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए हम किसानों को धन्यवाद देते हैं। हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की भी निंदा करते हैं और खेद जताते हैं, जो आज घटित हुई हैं तथा इस तरह के कृत्यों में लिप्त लोगों से हम खुद को अलग करते हैं।”

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.