Thndr News

मकर संक्रांति का मुहूर्त और कई जानकारियां

मकर संक्रांति परंपरागत रूप से 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश होकर उत्तरायण होते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ कार्य प्रारंभ हो जाता है। इसीलिए इस दिन पूजा, जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी गुरुवार को मनाई जायेगी। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से दिन की लंबाई बढ़ती है और रात की लंबाई छोटी होने लगती है। मकर संक्रांति से ही बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुड़ और तिल लगाकर नर्मदा में स्नान करना लाभदायी होता है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तीर्थ स्थल की नदियों पर स्नान का पुण्य फल प्राप्त होता है।


इस दिन संक्रांति में गुड़, तेल, कंबल, फल, छाता आदि दान करने से लाभ मिलता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन किया जाने वाला दान अन्य दिनों में किया जाने वाला दान की अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी होता है। आज के दिन तिल खाना और उसे तापना चाहिए। इस दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद भी मांगते है। इस दिन खिचड़ी खाने और पतंग उड़ाने की परंपरा है जिसमें घर के सभी सदस्य आनंद लेते हैं। पश्चिम बंगाल के गंगासागर तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें लाखों के संख्या में श्रद्धालु इकठ्ठा होकर गंगा स्नान का पुण्य कमाते हैं। शुभ मुहूर्त : पुण्य काल- सुबह 08 : 03 मिनट से 12:30 बजे तक। महापुण्य काल : सुबह 08:03 मिनट से 08:27 मिनट तक। राशि अनुसार करें दान : मकर संक्रांति के इस पुण्य काल में राशिनुसार दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है- मेष :- इस राशि के जातकों को संक्रांति के दिन तांबे के पात्र लाल मसूर की दाल दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी जिससे आप अपने जीवन के सभी फैसले बुद्धिमता से लेंगे।। वृषभ : इस राशि के लोग चांदी से बनी हुई वास्तु या सफ़ेद वस्त्रों का दान करें इससे ऐश्वर्य में वृद्धि होती रहेगी। मिथुन : इस राशि के जातकों को हरी सब्जियों के साथ पीले वस्त्र और वस्तुओं का दान करना चाहिए इससे उनके वैवाहिक जीवन आ रही सभी समस्याएं समाप्त होगी।


कर्क : इस राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन चांदी की वास्तु सफेद ऊन या मोती अवश्य दान करना चाहिए इससे मानसिक कष्टों में कमीं आएगी। सिंह : सिंह राशि के जातकों को गुड़ के साथ- साथ गेहूं का दान करना शुभ शुभ फालदायी है इससे इनके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या : इस दिन कन्या राशि के जातक को हरी सब्जी या हरे मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। जिससे व्यापार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेग और व्यापार में वृद्धि होगी।तुला : इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कभी भी गंभीर बीमारी नहीं होगी।। वृश्चिक : राशि के व्यक्ति को लाल रंग के अनाज और लाल कपड़ो का दान करना चाहिए। इससे आप में सोचने – समझने की शक्ति भी बढ़ेगी। धनु : इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सोने की वस्तु, पीला अनाज या पीले वस्त्र का दान अवश्य करें। इससे सूर्यदेव आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनकी कृपा बनी रहेगी। मकर : इस राशि के जातक को काले रंग के कंबल का दान करन चाहिए जिससे परिवार और पिता के साथ आप के सम्बन्ध प्रेमपूर्वक रहेगा। कुंभ : कुंभ राशि के जातक को इस दिन घी और तिल से बनी मिठाई का दान करने से इनके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। मीन : राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल के साथ गुड़ का दान करना उत्तम फलदायी रहेगा। जिससे सूर्य देव के साथ देवगुरु बृहस्पति की कृपा मिलेगी।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
8210075897

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.