Thndr News

मुंगेर के एक स्कूल के 25 बच्चे कोरोना संक्रमित

मुंगेरः जिले में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाया है। कोरोना के कहर का नया मामला जिला के असरगंज प्रखण्ड से आ रहा है। इस प्रखण्ड के लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यालय, ममई के 25 बच्चे जांच के क्रम में कोरोना संक्रमित मिले हैं, इन बच्चों के साथ विद्यालय के तीन शिक्षक भी कोरोना संक्रमित हैं। इस विद्यालय के कोरोना संक्रमित सभी छात्र-छात्राएं 11 से 14वर्ष की उम्र के हैं, सभी बच्चे अमेया गांव के हैं। स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर से इलाके के ग्रामीण काफी भयभीत हैं। इस मामले में मुंगेर के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार भारती ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद स्वास्थ्य बिभाग की टीम रेंडमली जांच के लिए गई थी, जिसमे ये मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इलाके को काँटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है साथ ही 8 जनवरी से अमेया गांव के साथ ही उसके आस.पास गांवों व इलाको कि स्कैनिंग शुरू कर दी जाएगी।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.