कृषि बिल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला द्वारा बरीयातु के बड़गाई बस्ती में महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन कीया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित महिला मोर्चा की झारखण्ड प्रदेश अध्यक्षा आरती कूजूर , प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मंजुलता दुबे ,रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कृषि बिल के समर्थन में पूरे गाँव को जागृत करने का संकल्प लिया ।
आरती कूजूर ने कहा मोदी जी ने कृषि कानून में हर किसान को सम्मान देने का काम कीया ,उनके खाते में आज PMKISAN सम्मान निधि योजना अन्तर्गत किसानों को जो सहयोग करने का काम कीया है वह आजतक किसी सरकार ने नहीं कीया ।
अनिता वर्मा ने कहा महिला मोर्चा कृषि बिल के समर्थन में गाँव गाँव जाकर महिला किसानों को जगरूक करने के लिये संकल्पित होकर काम करेंगी । आज भी देश का हर किसान इस योजना का लाभ लेने के लिये उत्साहित है, सैकड़ों महिलाओं ने आज इस योजना का फार्म भरा ।




