राँची : परशुराम इंटरनेशनल झारखंड प्रदेश के कार्य समिति की बैठक अशोक नगर में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत की अध्यक्षता में हुई ।
उपरोक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया एवं गत कार्यवाही की पुष्टि की गई ।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि संगठन को मजबूत करना समाज की मांग है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट व एक मंच पर लाकर लक्ष्य की प्राप्ति हमें करनी होगी। आधुनिक भारत में ब्राह्मणों की स्थिति पर सेमिनार के माध्यम से विचार गोष्ठी करनी होगी.
कमेटी का विस्तार सभी जिलों में तेजी से किए जाने का निर्णय लिया गया तथा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अतिशीघ्र झारखंड में राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से पूरे ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया.
राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद पांडेय ने सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा ,रोजगार पर चर्चा करते हुए कहा कि इन व्यवस्था को सुलभ बनाना हमारे ब्राह्मण समाज के लिए चिंतनीय विषय है जिसे पूरा करने में हमें अग्रिम भूमिका निभानी होगी।
सभी जिलों में ठंड को देखते हुए कंबल, स्वेटर, मोजा ऊनी वस्त्र का वितरण जिला प्रभारी अपने स्तर से करें यह पारित हुआ मकर सक्रांति के उपलक्ष पर एक तिथि तय कर पूरे जिले में चूड़ा, गुड़, तिलकुट के वितरण कराने पर सहमति बनी जिसके संयोजक ज्ञानदेव झा, अशोक पारीक ,आत्माराम दुवेदी को बनाया गया। महामंत्री ज्ञानदेव झा ने कहां की जूम ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय कमेटी संग सभी जिलों की बैठक जल्द बुलानी चाहिए की भी सहमति बनी ।




